नीमच। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचन्द गहलोत आज नागदा से प्रस्थान कर नीमच जिले के हर्कियाखाल पहुंचे। जहां राज्यपाल ने बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। महामहिम राज्यपाल गहलोत हर्कियाखाल से प्रस्थान कर दोपहर में गॉव हनुमंत्या व्यास पहुंचेंगे। वे यहां जितेन्द्र यादव से भेंट करेंगे। इसके बाद वे हनुमंत्या व्यास से होरी हनुमान मंदिर जिला प्रतापगढ (राजस्थान) के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।