BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 1:41 pm
REPORT : जिले के महुली से शुरू हुई वीरांगना रानी दुर्गावती जनजातीय गौरव यात्रा, सांसद ने कहा- जनजातीय समाज की महिला को राष्ट्रपति बनाकर जनजातियों का गौरव बढ़ाया, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। मध्यप्रदेश की गौरव वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून को मनाया जाएगा। वर्तमान वर्ष रानी दुर्गावती का 500वां जन्म वर्ष है। रानी दुर्गावती की गौरव गाथा को आमजन तक पहुंचाने के लिए पाँच प्रमुख स्थलों से 22 जून से वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा आरंभ हो रही है। इसका समापन 27 जून को शहडोल में होगा। रीवा संभाग के सिंगरौली जिले के ग्राम महुली से समारोहपूर्वक जनजातीय गौरव यात्रा आरंभ हुई। ग्राम महुली से प्रस्थान कर यात्रा ग्राम धौहनी, महुआ गांव, निवास, निगरी टिकरी होते हुए सीधी जिला पहुंची। सीधी जिले में ग्राम पोड़ी गोतरा टमसार होते हुए कुसमी पहुंची। 
यात्रा का जगह-जगह ढोल नगाड़े से स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों में आयोजित सभाओं में यात्रा की प्रभारी तथा सांसद शहडोल हिमाद्री सिंह ने कहा कि शासन ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। निरूशुल्क शिक्षा छात्रवृत्ति छात्रावास की सुविधा निरूशुल्क खाद्यान्न सहित अनेक लाभ दिए जा रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाकर जनजातीय समाज का गौरव बढ़ाया है। आज जनजातीय समाज की एक बहन देश के सर्वाेच्च पद पर विराजमान है।
सांसद सिंह ने कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने राज्य की रक्षा करते हुए मुगलों से कड़ा संघर्ष किया। जनजातीय समाज में रानी दुर्गावती जैसी वीरांगना अन्य कोई नहीं हुई। उनके साहस और बलिदान को लोगों तक पहुंचाने के लिए जनजातीय गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का समापन शहडोल में प्रधानमंत्री जी करेंगे। इस अवसर पर विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि जनजातियों के गौरव और कल्याण के लिए सबसे अधिक कार्य वर्तमान केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश की सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मन में जनजातीय भाई-बहनों के लिए कुछ कर गुजरने की तड़प है। इसीलिए मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के पाँच प्रमुख स्थानों से जनजातीय गौरव यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री जी गरीबों के कल्याण और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के साथ महिलाओं के कल्याण के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया है। इस योजना से इन बहनों को हर महीने एक हजार रुपए की राशि मिल रही है। यह राशि महिलाओं की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में मददगार बनी है। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर सिंगरौली अरूण कुमार परमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE