BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 1:51 pm
REPORT : अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिये 21 दिवसीय निःशुल्क ड्रायविंग ट्रेनिंग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने कहा- महिला सशक्तिकरण के लिये परिवहन भी एक महत्वपूर्ण घटक है, पढ़े खबर 

Share On:-

छिन्दवाडा। राज्य शासन के परिवहन विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिये 21 दिवसीय निःशुल्क ड्रायविंग ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कलेक्टर  शीतला पटले द्वारा आज अशोक लिलेंड इंस्टीट्यूट फॉर ड्रायविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च, छिंदवाड़ा में निरूशुल्क ड्रायविंग ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम 17 जुलाई तक चलेगा।
कलेक्टर पटले ने कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कहा कि आज जब महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है तो महिलाओं को पढ़ाने और उनके रोजगार के प्रबंधन के बारे में सोचा जाता है, जबकि महिला सशक्तिकरण के लिये परिवहन भी एक महत्वपूर्ण घटक है। जब भी किसी महिला को घर से बाहर किसी कार्य के लिये जाना होता है तो आज भी उन्हें घर के पुरुष सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। आज का यह कार्यक्रम न सिर्फ चयनित प्रशिक्षु महिलाओं को परिवहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनायेगा बल्कि, इनसे प्रेरणा लेकर अन्य महिलायें भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी और आत्मनिर्भर बनेगी। इस अवसर पर कलेक्टर पटले ने अशोक लिलेंड इंस्टीट्यूट फॉर ड्रायविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च, छिंदवाड़ा म.प्र. के प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की।
इस कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया द्वारा बताया गया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिये ड्रायविंग ट्रेनिंग का यह कार्यक्रम सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम बार छिंदवाड़ा में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षुओं को कोर्स पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र के साथ ही ड्रायविंग लायसेंस बनाकर दिया जायेगा। इससे उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। इस ड्रायविंग लायसेंस को प्राप्त करने पर उन्हें टैक्सी कैब, मैक्सी कैब, ऑटो रिक्शा, एम्बुलेंस आदि चलाने की पात्रता होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षु महिलाओं को ट्रेनिंग संस्थान में निःशुल्क भोजन एवं रूकने की व्यवस्था भी रहेगी। इस दौरान अशोक लिलेंड इंस्टीट्यूट फॉर ड्रायविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च, छिंदवाड़ा म.प्र. के डायरेक्टर सुनील देशपांडे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रोहन दुबे द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE