छिन्दवाड़ा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की शीतला पटले की अध्यक्षता में न्यास मण्डल की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सांसद एवं विधायक छिन्दवाड़ा के प्रतिनिधि, विधायक परासिया सोहनलाल वाल्मीक, विधायक सौंसर विजय रेवनाथ चौरे, विधायक पांढुर्णा नीलेश उईके, विधायक अमरवाड़ा कमलेश प्रताप शाह, नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा के महापौर विक्रम अहके, जिला पंचायत छिंदवाड़ा के अध्यक्ष संजय पुन्हार एवं नगरपालिका परिषद परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय, नगरपरिषद हर्रई की अध्यक्ष संगीता धर्मेंद डेहरिया, नगरपरिषद न्यूटन चिखली की अध्यक्ष अनुपमा हेमन्त राय, नगरपालिका परिषद दमुआ के अध्यक्ष किरण खातरकर एवं नगरपरिषद चांद के अध्यक्ष दानसिंह ठाकुर तथा समिति के सभी प्रशासकीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सदस्य सचिव पार्थ जायसवाल, अपर कलेक्टर ओ.पी.सनोडिया एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छिन्दवाड़ा अतुलसिंह उपस्थित थे।
बैठक में जिला खनिज प्रतिष्ठान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक स्तर से प्राप्त प्रस्तावों एवं जिला खनिज प्रतिष्ठान मद में जिले के अंतर्गत उपयोग के लिये उपलब्ध राशि 32.85 करोड़ रूपये के संबंध में कार्यपालिका समिति द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना पर विचार एवं आपसी सहमति के अनुसार न्यास मण्डल द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना/प्रस्ताव को अनुमोदन के लिये राज्य शासन को प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया ।