BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 4:30 pm
BIG REPORT : हरद्वारा और छोटी करहिया में बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, कलेक्टर के निर्देश पर बदले गए खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को राहत, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी रीठी विकासखंड अंतर्गत कई गांवों से आ रही विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा कार्यपालन अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को जांच के निर्देश दिए जा कर शिकायतों का समय पर निराकरण कराया गया। जिससे ग्रामीणों ने राहत भरी सांस ली है। इन गांवों से आई थी विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायत रीठी विद्युत वितरण केन्द्र से अंतर्गत आने वाले ग्राम हरद्वारा, छोटी करहिया, टहकारी, मुहांस एवं नैगवां में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें विगत दिवस कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के संज्ञान में आई थी। जिस पर उन्होंने कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग को शिकायतों की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए थे ।

बदले गए ट्रांसफार्मर- 
कलेक्टर प्रसाद के निर्देश के परिपालन में की गई शिकायतों की जांच में पाया गया कि ग्राम हरद्वारा में स्थापित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फेल हो गया था, जिसे बदलवाया गया। इसी प्रकार छोटी कराहिया में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब पाया गया, जिसे बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। वहीं ग्राम टहकारी, मुहांस और ग्राम नैगवां में स्थापित  क्रमशः 63, 25 एवम् 25 केवीए के ट्रांसफार्मर भी जांच में खराब पाए गए। किंतु इन तीनों ट्रांसफार्मर से संबंधित उपभोक्ताओं का लंबित भुगतान काफी अधिक होना पाया गया। जिन्हें नियमानुसार लंबित बिल भुगतान का 10 प्रतिशत भुगतान या 50 फीसदी उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए जाने के संबंध में निर्देश देते हुए तद उपरांत ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही किए जाने संबंधी समझाइश दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE