BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 4:37 pm
REPORT : दो वर्ष से दर दर भटक रही थी सेवानिवृत सफाई कर्मचारी, जब कलेक्टर तक पहुंची शिकायत तो तत्काल मिली ये बड़ी राहत, कार्रवाई होते ही जताया आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। दो वर्षों से अपनी पेंशन प्राप्त करने दर दर भटक रही एक सेवानिवृत सफाई कामगार को कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा विशेष प्रयास कर उसका पेंशन प्रकरण स्वीकृत करा कर राशि उसके खाते में अंतरित कराई गई।

कलेक्टर से लगाई गुहार- 
नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में पद से 30 नवंबर 2021 को सेवानिवृत शीला बाई हरिजन द्वारा विगत दिवस कलेक्टर प्रसाद से उसकी पेंशन स्वीकृत कराने संबंधी निवेदन कर बताया गया था कि विगत 2 वर्षों से वह पेंशन प्राप्त करने लगातार दर दर भटक रही है। लेकिन उसे पेंशन प्राप्त नहीं हो पा रही है। जिस पर कलेक्टर प्रसाद द्वारा आयुक्त नगर निगम द्वारा को आवेदन की जांच कर असहाय वृद्धा को पेंशन दिलाने संबंधी कार्यवाही पूर्ण करने निर्देशित किया गया था। निर्देश के परिपालन में की गई जांच में पाया गया कि शीला बाई की सेवा पुस्तिका और उसके आधार कार्ड आदि दस्तावेजों में उपनाम को लेकर त्रुटि की वजह से उसका पेंशन प्रकरण स्वीकृत नहीं हो पा रहा था। कलेक्टर प्रसाद के निर्देश पर नगर निगम कार्यालय द्वारा शासन स्तर पर विभागीय कार्यवाही कराते हुए शीला बाई की सेवापुस्तिका में नियमानुसार उपनाम संशोधित कराया। जिसके बाद कार्यवाही कर शिकायकर्ता का पेंशन प्रकरण स्वीकृत कराकर राशि उसके खाते में अंतरित कर दी गई है। दो वर्षों से दर दर भटक रही शीला बाई ने पेंशन प्राप्त होने पर कलेक्टर प्रसाद का आभार व्यक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE