छिन्दवाडा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कला पथक दल, गायत्री परिवार, म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से छिंदवाड़ा नगर के बस स्टैंड के पास मोहन नगर रोड पर स्थित गायत्री चेतना केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका गत दिवस लगभग 200 व्यक्तियों और आज लगभग 300 व्यक्तियों ने अवलोकन किया । इस प्रदर्शनी को आगामी 15 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातरू 6 से रात्रि 8 बजे तक निरूशुल्क देखा जा सकता है । सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक एस.के.गुप्ता द्वारा जिले के आम जन, नशा से प्रभावित लोग, युवक-युवतियां, विद्यार्थीगण, व्यापारी, किसान, मजदूर आदि सभी वर्गों के लोगों से इस प्रदर्शनी के अवलोकन की अपील की गई है।