BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2026, 5:23 pm
KHABAR : रेवली-देवली में धूमधाम से हुई मंशापूर्ण महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा, कुमावत परिवार बना लाभार्थी, पिपलोन के मामेरा का हुआ भव्य स्वागत, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम रेवली-देवली में सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत मंशापूर्ण महादेव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इसके पश्चात यज्ञ, हवन एवं भजन संध्या जैसे धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया। विद्वान पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मंशापूर्ण महादेव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई। जैसे ही प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण हुआ, पूरा परिसर ष्हर-हर महादेवष् और ष्बम-बम भोलेष् के जयघोषों से गूंज उठा।

मंदिर निर्माण एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लाभार्थी पूर्व सरपंच भंवरलाल कुमावत एवं उनके परिवारजन रमेशचंद्र, दिनेशचंद्र, जीवन तथा संदीप कुमावत रहे। प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया तथा विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

इसी दौरान ग्राम पिपलोन से कानाखेड़ा स्थित रामहोला मंदिर के लिए निकले मामेरा का रेवली-देवली की मां जगदंबे जनकल्याण समिति द्वारा गुलाब पुष्पों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को आइसक्रीम का वितरण भी किया गया।

वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध रामोला मंदिर एवं अड़मालिया चारभुजा मंदिर में भी स्वर्ण कलश स्थापना का धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा तथा हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न आयोजनों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE