BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2026, 5:21 pm
KHABAR : तीन फीट जमीन के विवाद में भाई बना भाई का कातिल, हत्याकांड के विरोध में हाईवे जाम, कानका में खूनी संघर्ष के बाद बवाल, मुख्य आरोपी सहित 4-5 संदिग्ध राउंडअप, समझाइश के बाद खुला चक्काजाम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जावद तहसील के ग्राम कानका में महज तीन फीट जमीन के विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सगे भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहा भूमि विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें एक अधेड़ की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, मुआवजा और आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर नीमच शहर में केंट थाने के समीप हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब कई घंटों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन की समझाइश पर जाम समाप्त हुआ।

आरोपियों ने खेत पर बुलाकर उतारा मौत के घाट- 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पूरणमल पिता बद्रीलाल तेली का अपने सगे भाई रामनिवास से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि विवाद पिछले कई दिनों से बढ़ता जा रहा था और इस संबंध में पुलिस को भी शिकायतें दी गई थीं। बुधवार सुबह पूरणमल को खेत पर बुलाया गया, जहां पहले से रामनिवास और उसके साथ 8 से 10 लोग मौजूद थे।

मृतक की पत्नी व पुत्र को भी जमकर पीटा- 
परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने पहले पूरणमल और उनके परिवार के सदस्यों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंका, इसके बाद कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पूरणमल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी संपत बाई और पुत्र जीवन भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर अवस्था में संपत बाई को किया रैफर- 
घायल संपत बाई को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में उदयपुर रेफर किया गया है, जबकि पुत्र जीवन का उपचार नीमच के निजी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल एवं घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप- 
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन विवाद को लेकर पूर्व में कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि पुलिस पहले ही सख्ती दिखाती तो यह घटना टाली जा सकती थी।

शहरी हाईवे पर किया चक्काजाम-
इधर पोस्टमार्टम से पहले मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता एवं आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। उन्होंने केंट थाने के पास शहरी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से यातायात डायवर्ट किया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से लगातार चर्चा की। काफी देर चली समझाइश के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया।

मुख्य आरोपी सहित 4-5 संदिग्ध राउंडअप- 
सूत्रों के अनुसार कानका हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4-5 संदिग्धों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद परिजनों ने केंट थाने के पास लगाया गया चक्काजाम समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE