BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2026, 6:32 pm
KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। जिले के इटावा क्षेत्र में करीब 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ‘गांव गेर माता’ (शीतला माता) पूजन का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

तड़के सुबह करीब 4 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महापूजा संपन्न की गई। इसके पश्चात मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, जहां माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

पूजन के दौरान महिलाओं ने सिर पर सिगड़ी कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए माता के दरबार में पहुंचकर भक्ति का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने माता को ठंडे पकवानों का भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

इस विशेष आयोजन में आसपास के गांवों सहित बाहर से भी बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। हर घर में खुशियों का वातावरण देखने को मिला और ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय समितियों द्वारा पेयजल, प्रसादी वितरण और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।

क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि “लगभग 12 वर्षों बाद इस प्रकार का भव्य आयोजन हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है। यह आयोजन हमारी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।”

दोपहर बाद महाप्रसादी वितरण के साथ यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE