इन्दौर। जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज 28 जून को इंदौर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. मिश्रा शाम 4 बजे इंदौर आकर होटल शेरेटन ग्रैण्ड पैलेस ओमेक्स सिटी बायपास में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5रू15 बजे रेसीडेंसी कोठी जायेंगे। शाम 6 बजे मंत्री डॉ. मिश्रा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा शाम 7 बजे इंदौर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।