इन्दौर। मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के संबंध में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा भारतीय उद्योग परिसंघ के संयुक्त तत्वावधान में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। स्वागत भाषण अध्यक्ष- भारतीय उद्योग परिसंघ (CII), मालवा जोनल काउंसिल एवं इंफोबींस के को -फाउंडर सिद्धार्थ सेठी द्वारा दिया गया। परिचर्चा में भारतीय उद्योग परिसंघ से जुड़े हुए लगभग 70 प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपर मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मनु श्रीवास्तव द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के विभिन्न आयामों की जानकारी दी गई तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। समापन भाषण अक्षत चौरड़िया, उपाध्यक्ष भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) मालवा जोनल काउंसिल एवं CEO, RINI लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर संयुक्त संचालक- कौशल विकास, इंदौर संभाग एम.जी. तिवारी, प्राचार्य- शासकीय संभागीय आईटीआई एस के कोरी, उप प्राचार्य जी.एस. साजापुरकर एवं जूनियर अप्रेंटिसशिप एडवाइजर विपिन पुरोहित उपस्थित थे।