इन्दौर। शहर में बिजली लाइनों के मैंटेनेंस कार्य को प्रभावी और आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ट्री ब्रांच ट्रिमिंग मशीनों का उपयोग प्रारंभ किया है, इससे पेड़ पर चढ़े बगैर ही छंटाई हो जाएगी। समय भी कम लगेगा।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि मैंटेनेंस को प्रभावी बनाने के लिए पांचों संभाग में मशीनों के आर्डर दिए गए हैं। इसके तहत ये मशीनें आने लगी है, व कार्य भी प्रारंभ हो गया है। अधीक्षण यंत्री ने बताया कि लगभग चौदह से सत्रह फीट तक की शाखाएं इससे कुछ सेकंडों में ही काटी जा सकेगी, और शाखाओं बिजली लाइनों के बीच पर्याप्त अंतर सुचारू रखा जा सकेगा। इससे समय कम लगेगा, पेड़ पर चढ़ने की नौबत नहीं आएगी। अधीक्षण यंत्री शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पांचों कार्यपालन यंत्रियों डीके तिवारी, विनय प्रताप सिंह, रामलखन धाकड़, सुनील सिंह, योगेश आठनेरे को निर्देशित किया गया हैं।