इन्दौर। आयुष विभाग द्वारा आज इंदौर जिले के ग्राम मांगलिया में विशाल आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 375 ग्रामवासियों का चिकित्सा स्वास्थ्य परामर्श किया गया एवं परीक्षण किया गया। महिला रोग, बाल रोग, श्वास रोग,उदर रोग, शिरोशुल,चर्म रोग, वात रोग अम्लपित्तरोग,अतिसार, मूत्र रोग, नेत्र रोग आदि रोगों की निरूशुल्क औषधी वितरण की गई।
आयुष विभाग के संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. रमेश भायल, जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया, डॉ. पुष्पा गोथवाल, डॉ. कमलेश पाटील, डॉ. महेश पोरवाल, डॉ. गौरव मालवीय, डॉ. ज्योति बड़ोले, डॉ. रागिनी शिवहरे, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. निशा पंचोली, डॉ. महेश बोर्दिया, डॉ. शाहिद शेख ने सेवा प्रदाय की। शिविर में पैरामेडिकल संध्या जैन, लता गलांडे, जयंत जायसवाल, मनु मांडवी, एल्विन विक्टर, बहादुर महिले, रीना कार्पेंटर, राधा सिसोदिया,किरण पाल, नीलमरानी सक्सेना, रेखा भदौरिया, सुरैना भौसले, राकेश हारोड, मुकेश नागर, प्रकाश मसानिया, योगा प्रशिक्षक सुनीता यादव, रितु कुशवाह आदि ने भी अपनी सेवाएं दी।
शिविर में पंचायत सरपंच विजय हिरवे, सचिव मनोज दुबे, चन्द्रप्रकाश जायसवाल, मुकेश चौधरी, केदार मेहता, चेतन मेहता, अशोक सोनी, अर्जुन तिवारी, कमल पटेल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
शिविर में 65 ग्रामीणों को योगाभ्यास करवाया गया एवं दैनिक जीवन में योग के महत्व को बताकर लोगों को उसे अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। 35 रोगियों का शुगर टेस्ट एवं रक्तचाप की जाँच की गई।