नीमच। रोटरी क्लब नीमच कैंट का पद ग्रहण समारोह गत दिवस रोटरी सामूहिक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व रोटरी के जनक पॉल पी हैरिस की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मण्डलाध्यक्ष रितु ग्रोवर इंदौर शपथ अधिकारी गुस्ताख अंकलेसरिया सहायक मण्डलाध्यक्ष सुधीर लोढा मंडल कार्यकारी सचिव दीप्ति कोठारी, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा शामिल हुए। सभा सचेतक के रूप में ओमप्रकाश काबरा ने कार्यक्रम आरंभिक की घोषणा की चतुर्भुज मंत्र का वाचन कीर्ति माहेश्वरी ने किया।
निर्वतमान अध्यक्ष मुकेश बाहेती ने अपनी कॉलर पिन नए अध्यक्ष प्रदीप ओसवाल को पहनाई इसी तरह पुरानी कार्यकारिणी ने नई कार्यकारिणी को कॉलर पिन अदला बदला की। शपथ अधिकारी गुस्ताग अंकलेसरीया ने रोटरी क्लब नीमच कैंट सत्र 2023-24 के अध्यक्ष प्रदीप ओसवाल, सचिव संदेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विशाल जैन के साथ नई कार्यकारिणी को अपने अपने पदों को सेवाओं संकल्प के कार्यों की शपथ दिलाई गई। इसके बाद क्लब के नए सदस्यों को कॉलर पिन व सदस्यता प्रमाण पत्र देखकर अतिथियों ने सम्मान किया। निर्वतमान अध्यक्ष मुकेश बाहेती ने सत्र में पीड़ित मानवता की सेवा में किए गए कार्यों की जानकारी दी। स्वागत भाषण अध्यक्ष प्रदीप ओसवाल द्वारा दिया गया। मण्डलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी कैंट वर्ष 2002 से पीड़ित मानवता की सेवा में हमेशा आगे रहा है और इस वर्ष हम रोटरी में महिलाओं को भी सदस्य बनाकर सेवा के कहीं कार्य करें।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि रोटरी क्लब जरूरतमंद को सहयोग करने के साथ-साथ पर्यावरण एवं धार्मिक संस्कृति को जीवित रखने के लिए नगर में विशाल गरबा महोत्सव आयोजित करता है। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने बताया कि रोटरी क्लब नीमच में सभी क्षेत्रों में कार्य कर रहा है और मैं सभी कार्यक्रम में शामिल हुई मुझे लगता है कि मैं रोटरी क्लब की मेंबर बन गई और मण्डलाध्यक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक को रोटरी पिन पहनाई। मंचासीन अतिथियों ने बारी-बारी से अपने उद्बोधन संबोधित किया। रोटरी कैंट द्वारा अतिथियों की मौजूदगी में जरूरतमंद को ट्राई साइकिल दी। कार्यक्रम का संचालन संगीता जारोली एवं चंचल बाहेती ने किया राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। अंत में आभार सचिव संदेश माहेश्वरी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पीडीजी दर्शन सिंह गांधी, ओमप्रकाश काबरा, अनिल दरक, तरुण बाहेती, सतीश तोतला, विजय जोशी, विजय जैन गोल्डन, संस्कार कोठारी रतलाम, कांतिलाल भंसाली, सुरेश सैनी सुनील खंडेलवाल, मयंक जयसवाल राकेश खंडेलवाल, राजेश तिवारी, दीपक बाहेती अभय नलवाया आदि सदस्य उपस्थित हुए।