BREAKING NEWS
REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<     NEWS : पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 12:50 pm
KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही के कारण फिर लगा एक बेजुबान जानवर को बिजली के पोल से करंट हुई मौत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोरासा। यूं तो हर किसी को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। आज क्षेत्र में मानसून ने दस्तक दी किसानों के चेहरे खिल गए किंतु बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक गरीब किसान जिसका पूरा परिवार एक भैंस के दूध को बेचकर अपना पालन पोषण करता है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण वह अपनी रोजी-रोटी से दूर हो गया। पूरा मामला यह है कि भौरासा नगर के बाबूलाल पिता करण सिंह यादव अपने खेत से अपने जानवर लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में एक भैंस को बिजली के पोल में आ रहे करंट लगने से मौत हो गई। भैंस की कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार बताई जा रही है। बिजली के खंभे में करंट फैलने की वजह से 1 बेजुबान जानवर की मौत हो गई। इस पूरे मामले में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है पीड़ित द्वारा बिजली ऑफिस में फोन लगाने पर बिजली विभाग ने फोन नहीं उठाया उसकी वजह से यह हादसा हो गया बाद में प्रशासन द्वारा भौरासा के पटवारी सचदेव रावत ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया व पशुओं चिकित्सक अभय मोहिते द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।अब सवाल है कि यह गरीब किसान अपने परिवार का पेट कैसे भरेगा वही लोगों द्वारा कहा गया कि चलो यह तो बेजुबान जानवर को करंट लगा है और वह मर गई है अगर किसी इंसान को करंट लग जाता तो एक बड़ा हादसा हो जाता इस पूरे मामले को लेकर भौरासा थाने पर संबंधित कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ फरियादी के द्वारा मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE