BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जय परशुराम के जयकारों से गूंजा नगर, निकला.. <<     NEWS : अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव में 105.. <<     NEWS : प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, हीट-वेव को.. <<     KHABAR : संस्था सजग के तत्वाधान में 13वां रक्तदान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप सिंह गुर्जर के.. <<     REPORT : लोकसभा चुनावा 2024 के तहत जारी हुआ आदेश, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जीरन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया सामग्री वितरण स्थल का.. <<     NEWS : सुपात्र दान की महिमा अपरम्पार है- आचार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन पहुंचे अल्हेड,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 06 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित.. <<     BIG REPORT : मंदसौर कलेक्टर ने ली मतदान दिवस से 72.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के तहत नीमच जिले के गांव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 3:08 pm
BIG NEWS : शादी का मंडप और दुल्हन शिवानी, जब अचानक आया ट्रैक्टर तो माजरा देख बाराती और घराती रह गए हैरान, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

जबलपुर। मेहंदी लगे हाथों से आतिशबाजी, दूसरे हाथ में ट्रैक्टर का स्टेयरिंग कुछ ऐसे ही नजारा था जबलपुर में शिवानी और अखिल के विवाह का। जबलपुर में दुल्हन को शादी के मंडप में ट्रैक्टर पर एंट्री लेता देख बाराती और घराती दोनों ही हैरान रह गए। दुल्हन की ट्रैक्टर पर एंट्री होने के बाद पटेल परिवार ने कहा-हमारे घर बहू नहीं बेटी आई है। दरअसल मंगलवार को जमुनिया गांव के रहने वाले अखिल पटेल का विवाह दमोह की शिवानी के साथ संपन्न हुआ था।

 

दूल्हा अखिल पटले के बड़े भाई अविनाश पटेल ने बताया कि हमें पता था कि बहू शिवानी को ट्रैक्टर चलाना आता है और हम भी चाहते हैं कि खेती किसानी में बेटियों को जितना ज्यादा बढ़ावा दिया जा सके, उतना देना चाहिए। यही वजह थी कि जिस मैरिज गार्डन में विवाह था, वहां से लेकर जयमाला स्टेज तक आधा किलोमीटर था शिवानी ट्रैक्टर चलाते हुए आई। अविनाश पटेल का कहना है कि हम लोगों का व्यवसाय खेती किसानी हैं, हमारे परिवार में बेटियां भी हमारा बराबर से हाथ बंटाती हैं।

 

मंगलवार की रात जब मैरिज गार्डन से जयमाला स्टेज तक करीब आधा किलोमीटर तक दुल्हन के जोड़े में जिसने भी बहू शिवानी को देखा बस देखता ही रह गया। चाहे गांव के लोग हो या फिर शादी में शामिल होने वाले लोग, जिसने भी शिवानी को ट्रैक्टर चलाते हुए देखा बस देखते ही रह गया। शिवानी ने भी अपने ससुराल में बता दिया था कि वह ट्रैक्टर चलाना जानती है और शादी के बाद वह पति के हर काम में साथ देगी चाहे फिर वह खेती किसानी हो या फिर घर का काम।खेती के साथ प्रायवेट जॉब करता है अखिल

 

पाटन विधानसभा के जमुनिया गांव में रहने वाले अखिल पटेल जबलपुर में बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज की कंपनी में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही जमुनिया में खेती का काम भी देखते हैं। वहीं दमोह जिले की रहने वाली शिवानी ठ। तक पढ़ी हैं और अपने घर में भी वह खेती किसानी में अपने पिता का हाथ बंटाया करती थीं।


अखिल के बड़े भाई का कहना है कि हमें पता था कि शिवानी से ट्रैक्टर चलाना आता है और हर किसान का सबसे प्रिय वाहन जो होता है वह ट्रैक्टर ही होता है। यही वजह है कि वरमाला स्टेज पर जब हमने इस तरह का कुछ हटकर कांसेप्ट करने की बात रखी तो शिवानी भी इसके लिए तैयार हो गई। शिवानी को भी यह कांसेप्ट खूब पसंद आया। लिहाजा सब की रजामंदी से वरमाला स्टेज तक शिवानी ट्रैक्टर चलाते हुए पहुंची।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE