BREAKING NEWS
REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<     NEWS : पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 7:57 pm
BIG NEWS : दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का गृह जिला नीमच और 35 साल पहले बसाई गई कॉलोनी, जब इन समस्याओं के साथ जीने को मजबूर हुए रहवासी तो टुटा सब्र का बांध, फिर उठाया ये कदम, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर की स्कीम नंबर 36 बी सीताराम जाजू नगर कालोनी को नगर परिषद द्वारा 1987 में आवंटित किया गया था। 35 वर्ष पहले बसाई गई इस कॉलोनी के रहवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को अभिशप्त है। कॉलोनी में सड़क निर्माण नहीं हुआ है, गड्ढों की भरमार है। नाली नाम की चीज नहीं है। स्ट्रीट लाइटें देखने को नहीं मिलती। बारिश में यह पूरी कॉलोनी पानी के टापू में तब्दील हो जाती है। कॉलोनी के मंदिर और बगीचे में बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं हो पाया है।यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सफाई कर्मी आते ही नहीं है। क्षेत्र के निवासियों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत कर दी है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। 
आज एक बार फिर वार्डवासियों ने जय शिव बालाजी मंदिर पर इकट्ठा होकर अपनी समस्याओं को भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, स्वच्छता सभापति धर्मेश पुरोहित और पार्षद भरत अहीर के सामने रखा। ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान नगरपालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे। मौजूद जनप्रतिनिधियों ने जल्द समस्या के समाधान का फिलहाल एक आश्वासन दे दिया है। देखना यह है कि वर्षों से लंबित क्षेत्रवासियों की मांगों और समस्याओं का समाधान होता है या फिर इन्हें उम्मीद की सलीब पर लटका दिया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE