BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2023, 5:53 pm
KHABAR : जिले के ग्राम खरदोन कला के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ विदाई समारोह, उन्हें साफा बांध कर किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

शासकीय | हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य भागीरथ महापात्र का विदाई समारोह बड़ी धूमधाम और अपनत्व के साथ मनाया गया। साथ ही प्राचार्य के कार्यों को उजागर किया गया। उन्हें साफा बांधा गया साथ ही शॉल और श्रीफल द्वारा उनका सम्मान किया गया। जनपद सदस्य प्रतिनिधि विष्णु पाटीदार गुरु ने कहा की शिक्षक जहां छात्रों का भविष्य बनाते हैं वहीं देश हित में कई प्रतिभाओं का निर्माण करते हैं। शिक्षक ही समाज को नई दिशा और दृष्टि प्रदान करते हैं । ऐसे ही हमारे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खरदोन के प्राचार्य भागीरथ महापात्र ने पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से अपना कर्तव्य निर्वहन किया और कई छात्र छात्राओं का भविष्य उज्जवल करने में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महापात्र जी द्वारा गाइडेंस किए हुए छात्र-छात्राएं आज उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। महापात्र जी को आज हम भले ही विदाई दे रहे हैं लेकिन ऐसे मार्गदर्शक हमेशा हमारे ह्रदय में विराजित रहेंगे। इस अवसर पर शिक्षक ........................   ने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस विदाई और सम्मान समारोह में स्कूल स्टाफ और अन्य शिक्षकों के साथ ही साथ जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पा विष्णु पाटीदार, रामाकांत पाटील, राकेश पाटीदार,  महेश पाटीदार, धीरज पाटीदार, और गोविंद विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE