मन्दसौर। राज्य विधिक प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला मंदसौर विधिक प्राधिकरण के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर का शुभारम्भ सुबह 10 बजे हुआ। जिसमे न्यायाधीश अजीत सिंह के मार्गदर्शन भी मिला। शिविर में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण और कर्मचारीगण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर में 21 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ है।
एडवोकेट ए के मंसूरी ने बताया कि हर एक व्यक्ति को रक्त दान करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी इंसान को नया जीवन दान मिल सकता हैं तो ऐसे कार्य में पीछे नहीं रहना चाहिए। रक्तदान से बडकर जीवन में कोई दान नहीं है।