BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 10:11 am
KHABAR : 1563 एकड़ का मित्रा पार्क 2 साल में होगा तैयार, 10 हजार करोड़ का होगा निवेश, पीथमपुर के उद्योग देंगे 4 हजार लोगों को रोजगार, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर | संभाग के धार जिले के भैंसोला में तैयार हो रहे मित्रा पार्क के जरिए मध्यप्रदेश को टेक्सटाइल और गारमेंट हब के रूप में विकसित करने की तैयारी तेजी से चल रही हैं। इंदौर से 110 किमी दूर तैयार हो रहे इस पार्क के जरिए कुल 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। देश की दिग्गज 25 टैक्सटाईल्स व गारमेंट्स इंडस्ट्री इस पार्क में 6 हजार 500 करोड़ रूपए का निवेश करेगी।

मध्य प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने बताया कि पार्क को तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। यह पार्क लगभग 1600 एकड़ में डेवलप हो रहा है जिसे तैयार होने में करीब दो साल का समय लगेगा। इस पार्क के लिए अब तक 8 से 10 हजार करोड़ रूपए का निवेश इंडस्ट्रीज द्वारा हमें कमिटेड किया गया है।

एमपीआईडीसी से मिली जानकारी के अनुसार इस पार्क में इंदौर-पीथमपुर में काम कर रही 6 इंडस्ट्री भी लगभग 565 करोड़ रुपये का निवेश कर 4 हजार 400 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी। इंदौर-पीथमपुर की इन 6 इंडस्ट्री के अलावा देश की 19 इंडस्ट्रीज ने पार्क में इन्वेस्ट की योजना बनाई है। यह कंपनियां पार्क में करीब 6 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर लगभग 21 हजार 400 लोगों को रोजगार देगी।


मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव का कहना है कि पार्क करीब दो साल में तैयार हो जाएगा। पार्क में 8 से 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश इंडस्ट्रीज द्वारा कमिटेड किया गया है।

दिल्ली में पिछले दिनों टेक्सटाइल्स मिनिस्ट्री की बैठक हुई थी जिसमें केंद्र सरकार के अधिकारी और मप्र उद्योग विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे। जिसमें यह जानकारी दिल्ली के अधिकारियों को दी गई थी कि इंदौर-पीथमपुर के 6 उद्योग मित्रा पार्क में 565 करोड़ रुपए इंवेस्ट करेंगे। इंदौर-पीथमपुर की बायो स्पिनिंग 250 करोड़ रूपए, मोहिनी हेल्थ 125 करोड़ रुपए , प्रतिभा सिंथटेक्स 55 करोड़ रुपए , वेदांत 50 करोड़ रुपए , बॉन्ड्स मोर 50 करोड़ रुपए और विनर वेंचर्स 35 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। ये कंपनियां लगभग 4 हजार 400 लोगों को रोजगार देगी।

निवेश के लिए कंपनियों को दी जाएगी सब्सिडी

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मित्र पार्क में 100 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली कंपनियों को भारत सरकार टर्न ओवर का 3 प्रतिशत अनुदान तीन वर्षों तक देगी। यह अनुदान अधिकतम 15 करोड़ एवं 30 करोड़ रुपए तक होगा। पीएम मित्र पार्क में केंद्र और राज्य दोनों की भागीदारी है। दोनों के बीच एक एसपीवी का गठन किया जायेगा, जिसमें राज्य शासन की हिस्सेदारी 51% एवं केन्द्र सरकार की 49% हिस्सेदारी होगी।

21 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कपड़ा केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और मप्र उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने धार के गंधवानी में मित्रा पार्क का शुभारंभ किया था।
21 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कपड़ा केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और मप्र उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने धार के गंधवानी में मित्रा पार्क का शुभारंभ किया था।
इंदौर से 110 किमी तो पीथमपुर औद्योगिक क्लस्टर से 85 किमी दूर हो रहा तैयार

इस मेगा पार्क की स्थापना धार जिले के भेंसोला गांव में 1563 एकड़ भूमि पर की जा रही है। यह पूरी भूमि एमपीआईडीसी के स्वामित्व की है। जो इंदौर से लगभग 110 किलोमीटर तो वहीं पीथमपुर औद्योगिक क्लस्टर से लगभग 85 किलोमीटर दूर है। वहीं इस पार्क कीरतलाम से दूरी करीब 50 किलोमीटर और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से 50 किलोमीटर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE