BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 11:55 am
NEWS : न्युवोको ने एएफआर प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक किया पूरा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्पादन क्षमता के मामले में भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह और पूर्वी भारत की अग्रणी सीमेंट कंपनियों में से एक, ने निंबोल सीमेंट प्लांट, राजस्थान और रिस्दा सीमेंट प्लांट, छत्तीसगढ़ में अपने अल्ट्रनेटिव फ्यूल रिसोर्स प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की। यह बड़ी उपलब्धि फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम करने और सीमेंट इंडस्ट्री में सस्टेनेबिलिटी अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए न्युवोको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अल्ट्रनेटिव फ्यूल यानि वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के साथ, कंपनी फॉसिल फ्यूल के उपयोग को कम करने और इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले विभिन्न प्रभावों को कम करने का प्रयास कर रही है। अल्ट्रनेटिव फ्यूल कार्बन एमिशंस को कम करने और जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। न्युवोको ने समर्पित रूप से एक ऐसा सिस्टम स्थापित किया है जो एग्रीकल्चर वेस्ट, आरडीएफ, प्लास्टिक वेस्ट, नगरपालिका कचरा, बायोमास, टायर चिप्स और अन्य खतरनाक अपशिष्ट स्रोत का उपयोग करने में सक्षम है। इन वैकल्पिक ईंधनों को अपनी विनिर्माण प्रक्रिया में शामिल करके, न्युवोको अपने सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है। न्युवोको ने समान फीडिंग को सक्षम करने और सभी आवश्यक सुरक्षा इंटरलॉक को शामिल करने के लिए पायरो-प्रोसेस सिस्टम में एएफआर फीडिंग की शुरुआत की है। यह सिस्टम हमें भारतीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित और जरूरी पर्यावरणीय मानकों को प्रभावित किए बिना कुशल और प्रभावी तरीके से वैकल्पिक ईंधन का उपभोग करने की अनुमति देती है। हालांकि यह परियोजना मुख्य रूप से पर्यावरणीय सस्टेनेबिलिटी पर केंद्रित है, लेकिन इसमें क्लिंकर उत्पादन के लिए कई अन्य लाभ भी हैं और यह अपने वैकल्पिक ईंधन कार्यक्रम के माध्यम से महत्वपूर्ण लागत बचत प्रदान कर सकता है। 

मैनेजिंग डायरेक्टर, न्युवोको जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा कि प्रोटेक्ट अवर प्लेनेट के एजेंडे के हिस्से के रूप में, हम एएफआर प्रोजेक्ट को सस्टेनेबिल सीमेंट निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करने और पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखते हैं। इस प्रोजेक्ट का सफल समापन कार्बन एमिशंस को कम करने, विभिन्न तरह के वेस्ट की खपत को अधिकतम करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही कंपनी दायित्वपूर्ण संसाधन प्रबंधन प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेगी। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधन को अपनाने से लैंडफिल और हानिकारक कचरा एकत्र करने से जुड़े मुद्दों को हल करने में भी मदद मिलती है। उदाहरण के लिए, अपनी सीमेंट निर्माण प्रक्रिया में, न्युवोको वैकल्पिक ईंधन के रूप में प्लास्टिक कचरे, आरडीएफ (रिफयूज्ड डिराव्ड फ्यूल) और नगरपालिका कचरे का उपयोग करता है जो अपने कैंसरकारी तत्वों के कारण मवेशियों और अन्य वन्यजीवों के लिए हानिकारक है। यह प्रोटेक्ट अवर प्लेनेट एजेंडा के तहत अन्य विषयों के साथ-साथ न्युवोको को कई हितधारकों के साथ मजबूत साझेदारी बनाने और बड़े पैमाने पर समाज में योगदान करने में सक्षम बना रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE