छिंदवाड़ा | पांढुर्ना के नेशनल हाईवे में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को NH 47 पर ऐसे ही एक भीषण सड़क हादसे ने पिता और पुत्री की जान ले ली। हादसा शाम 5 बजे के आसपास का है। जहां तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़े ट्रक से भिड़ंत में दो की मौत हुई तो तीन लोगो की हालत गंभीर बनी है। सड़क दुर्घटना ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर भीषण सड़क हादसे में नागपुर निवासी पिता पुत्री की मौत तो पत्नी और दादा-दादी को गंभीर हालत में नागपुर रैफर किया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 5:30 बजे बड़चिचोली बायपास के पास भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमएच 12 जेजेड 1319 ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टकरा गई । इस घटना में कार चालक मिथिलेश पिता गिरीश खेरडे निवासी नागपुर को सर पर गंभीर चोट तथा 6 माह की मासूम पुत्री को अंदरूनी चोट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
पत्नी नीतू खेरड़े को सर पर, मृतक के पिता डॉ. गिरीश खेरडे को पैर पर और माता सुधा पति गिरीश खेरडे को कमर पर चोट लगने के चलते चिकित्सको ने नागपुर रेफर किया गया। सभी घायलों को बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी आशीष भिमटे ने अपने वाहन से पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जहा पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मियों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ लापरवाही बरतते मदत करने के लिए सामने नही पहुंचा। इस संबंध में जब बीएमओ दीपेश सलामे से पूछा गया तो जवाब देने से बचते नजर आए। लेकिन मरीजों के प्रति स्वास्थकर्मियो की क्या जवाबदेही होती है। यह पाठ सीखने में नाकाम नजर आए।