BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 2:41 pm
BIG NEWS : PM के कार्यक्रम और यात्रियों से भरी बस, डिंडोरी अनूपपुर के बगदरा घाट से शहडोल के बिच हुआ ये हादसा, फिर आनन फानन में लगाई अस्पताल की दौड़, क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

डिंडौरी | जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा घाट पर हुआ। हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हो गए। बस में सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे।

अनूपपुर में घाट के तीखे माेड़ पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस पलट गई। बस में 37 लोग सवार थे। दो लोगों को ज्यादा चोट आई है। अनूपपुर जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र प्रसाद सोनी ने बताया कि बस में सवार 24 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें एक का हाथ फैक्चर हो गया है। दूसरे के सिर में चोट आई है।

चोटिल लोगों को चार से पांच 108 वाहन से अस्पताल लाया गया। उन्हें खमरौध, बेनीबारी और सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर सरई पुलिस चौकी एवं राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी पहुंचे।


बगदरा घाट के तीखे पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया। इसके बाद बस पलट गई। बस में 40 लोग सवार थे।

बस में सवार सभी लोग डिंडौरी जिले के धनुआ सागर गांव के हैं। यह सुबह डिंडौरी से शहडोल के लिए रवाना हुए थे। बस पलटने की सूचना मिलने पर डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस में सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे। यात्रियों को सामान्य चोट आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE