BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 4:21 pm
KHABAR : एनएसएस छात्रों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, संगोष्ठी, निबंध और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। अंबाह पीजी कॉलेज अंबाह में एनएसएस राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों की ओर से अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी, निबंध व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


महाविद्यालय के प्रोफेसर व्ही मेडेकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा वर्ग नशीले पदार्थों के सेवन से गुमराह हो रहे हैं इसके कारण समाज में अनैतिकता बढ़ रही है, नशा सेवन युवाओं के व्यक्तित्व विकास में बाधक है, जो परिवार और समाज के लिए घातक है।


कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूर्णिमा अग्रवाल ने कहा कि नशा हमारे समाज की ज्वलंत समस्या है। इसके कारण जीवन अभिशाप बन जाता है, इससे शारीरिक, मानसिक, कमजोरी होने लगती है। साथ ही इसके कारण आर्थिक नुकसान भी होता है।


डॉ. रक्षा कम्ठान ने नशे की लत के कारण और परिणाम पर बृहद रूप में प्रकाश डाला। स्वयंसेवक पीयूष शर्मा व स्वाति तोमर ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखे। प्रो. पंकज भदौरिया ने सभी स्वयंसेवकों और उपस्थित प्राध्यापकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में अंशु त्यागी बीए (द्वितीय वर्ष) प्रथम स्थान और स्वाति तोमर (बीए प्रथम वर्ष) द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में कुसुम यादव (बीए. प्रथम वर्ष) प्रथम व खुशी तोमर बीए (प्रथम वर्ष) द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आज के कार्यक्रम में श्रेया अग्रवाल, कुसुम, खुशी, वैशाली, प्रज्ञा, प्रियंका, धर्मेंद्र शर्मा, भारती, निर्मलता, पियूष शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE