BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 5:33 pm
KHABAR : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ शहर, 6 इंच से अधिक पहुंचा बारिश का आंकड़ा, कई निचले क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति हुई उत्पन्न, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर  

Share On:-

देवास। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बीती रात झमाझम बारिश हुई जिसके कारण शहर के कई निचले क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति निर्मित हुई। इधर देवास में अब तक 6 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। वॉइस ऑफ एमपी की टीम शहर के वार्ड 19 में पहुंची जहां बीती रात हुई तेज झमाझम बारिश के बाद आ रही समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों से चर्चा की गई। वार्ड 19 के रहवासियों ने बताया कि नालों की समय पर नहीं हुई साफ साफाई के अभाव में दुर्गानगर,शांतिनगर गृह निर्माण,ढ़ांचा भवन क्षेत्र सहित कई निचले ईलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया जिसके कारण स्थानीय रहवासियों को काफी परेशानी हुई। इधर पूर्व पार्षद वंदना पांड़े ने बताया कि वार्ड क्रमांक 19 दुर्गानगर में रहवासियों के घरों में बारिश का पानी घुसने से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है,रात को ही आयुक्त महोदय नगर पालिक निगम देवास को  व्यवस्था सुचारु करने के लिए सूचित कर दिया था। बारिश के पूर्व निचले हिस्से के क्षेत्रों जैसे शांतिनगर गृह निर्माण,दुर्गानगर, ढांचा भवन के पिछले भाग के नाले की सफाई कर बरसात के पानी की व्यवस्था नहीं बनाई गई जिस कारण वार्ड की यह दशा है, न ही क्षेत्रीय इंजीनियर द्वारा वार्ड में भ्रमण किया जा रहा है, वार्ड राम भरोसे छोड़ दिया गया है, वार्ड दरोगा एवम सफाई कर्मचारी द्वारा नाली की सफाई समय पर नहीं की गई है।वही वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि गोपाल खत्री द्वारा बताया गया कि पिछले कई दिनों से नगर निगम अधिकारियों को नालों की सफाई,रोड निर्माण, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया है लेकिन निगम के किसी भी अधिकारियों की अभी तक नींद नहीं खुली है। वार्ड 19 मैं करीब 35 कॉलोनीया पूरे वार्ड में कहीं से भी पानी की निकासी नहीं है जिससे पहली बरसात में ही पूरे वार्ड में अव्यवस्थाएं फैली हुई। मेरे द्वारा निगम आयुक्त एवं निगम के कई अधिकारियों को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया गया।लेकिन निगम के किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE