कसरावद | तहसील क्षेत्र के इंदौर खरगोन मार्ग स्थित ग्राम पानवा में एक चलते ट्रक में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना में ड्राइवर थोड़ा सा जल गया है। जिसे खलटाका पुलिस चौकी के वाहन से कसरावद अस्पताल पहुंचाया गया। क्लीनर से बात करने पर बताया कि
ट्रक दवाना बड़वानी से महेश्वर गेहूं भरने जा रहा था। इस दौरान ग्राम पानवा में अचानक आग लग गई।हालाकी ट्रक खाली था। घटना की सूचना मिलते ही
मौके पर कसरावद की फायर बिग्रेड और ठीकरी की फायर ब्रिगेड द्वारा पहुंचकर आग बुझाई गई।