नीमच। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच मध्य प्रांत द्वारा आज प्रातः 10.30 सीए डे एवं डॉक्टर डे के अवसर पर हॉस्पिटल ऑफिस जाकर नीमच नगर के वरिष्ठ गणमान्य डॉक्टर डॉ यशवंत पाटीदार, डॉक्टर कमलेश पाटीदार, डॉक्टर दीपक सिंहल, डॉक्टर पंकज सोलंकी, डॉ मनीष चमडीया, डॉ मनोज अग्रवाल, डॉ पवन ओझा, डॉक्टर पीयूष पाटीदार, डॉक्टर जलज जैन, डॉक्टर प्रदीप गिल, डॉक्टर महेश शर्मा एवं सीए भावेश सिंहल का प्रशस्ति पत्र गिफ्ट एवं माल्यार्पण कर सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रांतीय शाखा विस्तारक विनय मारू, अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय, सचिव ललित कुमार राठी, कोषाध्यक्ष कन्हैया सिंह, कार्यक्रम के संयोजक आत्माराम विजयवर्गीय, सुनील सरावगी, निर्मल दरक, अजीत रांगनेकर, प्रमोद मालू, राकेश खंडेलवाल, अभय नलवाया, आशीष दरक, रवि सिंहल, शौकीन पामेचा, सहित परिषद परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉ महेश शर्मा ने परिषद परिवार द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहां है भारत विकास परिषद जनसेवा एवं मानव सेवा के लिए कार्य करते हुए डॉक्टर बंधुओं का सम्मानित करती हैं वह साधुवाद के पात्र हैं अतुलित कार्य के लिए वह बधाई के पात्र हैं।