BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 6:55 pm
NEWS : ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन, बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुची लेकर मेवाड़ का गौरव बढ़ाएं- डॉ चौधरी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नूतन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह कलेक्ट्रेट स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड में समारोह पूर्वक हुआ। 
1 जून से चल रहे ग्रीष्मकालीन वालीवाल प्रशिक्षण शिविर का समापन अंतरराष्ट्रीय कोच डॉ मोहन सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य और जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, ज्योतिष रत्न विनोद यति गुरु, उपसभापति कैलाश पंवार, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी रतन लाल चावला, सेवानिवृत्त पर्सनल मैनेजर बिरला सीमेंट अनिल शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।
क्लब के वरिष्ठ मांगीलाल बाथरा, मांगीलाल राव, मुकुल आचार्य, शराफत हुसैन, पंकज व्यास, हेमंत राव, यशवंत चावला, विशाल पुरोहित, रणजीत चावला, विनोद भांड, और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शंकरलाल धोबी आदि मंचासीन रहे। प्रतिवेदन क्लब के लक्ष्मीनारायण नीलमणि ने प्रस्तुत किया जबकि संचालन पारस टेलर ने किया।
अतिथियों के करकमलों से प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक स्वरूप वॉलीबॉल किट प्रदान किये गए। समारोह में वर्ष 2022-23 में राज्य स्तर पर खेलने वाले क्लब के खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।
इस मौके पर डॉ. मोहन सिंह चौधरी ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से आव्हान किया कि पढ़ाई के साथ खेल में भी लगन और परिश्रम के साथ रुचि लेकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें।
उन्होंने वर्ष 1972 73 मैं कोच के रूप में चित्तौड़गढ़ की स्मृतियों को ताजा करते हुए खुशी व्यक्त की कि उनके द्वारा प्रशिक्षित किए गए वरिष्ठ खिलाड़ी मनोहर लाल खटीक सहित कई प्रतिभाएं आज वॉलीबॉल खिलाड़ियों की भावी पीढ़ी को तैयार कर रही है और चित्तौड़गढ़ को गौरवान्वित कर रही है। 
उन्होंने कई संस्मरण सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार पहले भारत वॉलीबॉल खेल में एशियन चैंपियनशिप में पिछले स्थान पर रहता था और बाद में एशियन चैंपियनशिप के विजेता के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने अपनी पहचान बनाई। यह सब प्रतिभाओं की मेहनत लगन और उन्हें तराशने से ही संभव है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE