BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2023, 9:16 am
KHABAR : आज भी होगा आयोजन, क्तों ने ली स्वामी महाराज से गुरु दीक्षा, जरी महल में विराजमान होंगे नागोरिया पीठाधीश्वर, पढ़े खबर 

Share On:-

  इंदौर | पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में श्री वेंकटेश महाप्रभु की कृपा व पूर्व आचार्यों के मंगल आशीर्वाद से गुरू पूर्णिमा महोत्सव 3 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन में सुबह 8.30 बजे से इंदौर के साथ ही देशभर से पधारें भक्तों द्वारा परम पूज्य रामानुजाचार्य नागोरिया पीठ के अधिष्ठधाताअनंत श्री विभूषित श्रीमदजगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पिठाधिपति स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का गुरु चरण पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी महाराज पूर्व आचार्यों के चित्रपट का पूजन भी करेंगे।

मंदिर के पंकज तोतला ने बताया कि शनिवार को मंदिर में गुरु दीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। बच्चों से लेकर युवाओं की संख्या इसमें ज्यादा देखने को मिली। स्वामी महाराज द्वारा भक्तों को शंख चक्र प्रदान कर गुरु नाम दिया। साथ ही भक्तों का आग्रह देखते हुए स्वामी महाराज ने 2 जुलाई को भी गुरु दीक्षा का आग्रह स्वीकार किया।

गुरु देव ने भक्तों को गुरु दीक्षा लेने का महत्व भी बताया साथ ही कहा कि जब तक हम अंदर से जागरूक हो गुरु दीक्षा के लिए तभी हमें दीक्षा लेने चाहिए ओर ले तो उसका पूरा पालन करना चाहिए। 3 जुलाई को होने वाले आयोजन को लेकर गुरु देव के चरण पूजन के लिए सुंदर जरी महल का निर्माण किया जा रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE