BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2023, 9:47 am
KHABAR : देश की एकता-अखंडता, खुशहाली, निरोगता शांति, परस्पर प्रेम, एकता के लिए करेंगे जाप, मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। धोलावाड़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह 8 बजे गायत्री मां का शृंगार किया जाएगा। इसके बाद यज्ञ होगा। फिर गुरुपूजन होगा। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी बांटी जाएगी। गायत्री शक्तिपीठ के अध्यक्ष अशोक पंचोली, दिलीप वर्मा, देवेंद्र चौहान, राजू शर्मा, बिहारी लाल, जगदीश सोनी, प्रमोद सोनी, नरेंद्र राठौर, पीयूष शर्मा तैयारी में जुटे हैं।

रतलाम गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट द्वारा दो दिनी कार्यक्रम किया जाएगा। अखंड जाप, गुरु पाद पूजन, व्यास वंदन, यज्ञ-हवन तथा ‘गुरुदीक्षा’ के साथ पर्व मनाया जाएगा। शहर सहित जिले के आलोट, जावरा, सैलाना, बाजना में भी ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ मनाया जाएगा। दो दिनी आध्यात्मिक कार्यक्रम गायत्री ज्ञान चेतना मंदिर काटजू नगर और गायत्री शक्तिपीठ डोंगराधाम (शंकरगढ़) में होंगे, लेकिन मुख्य कार्यक्रम शक्तिपीठ डोंगराधाम पर होगा।

रविवार की सुबह 7 से शाम 7 बजे तक गायत्री महामंत्र का अखंड जाप होगा। गायत्री परिजन-साधकगण एक-एक घंटे की पारी से देश की एकता-अखंडता, खुशहाली, निरोगता, शांति सौहार्द, परस्पर प्रेम एकता, भाईचारा बना रहे इसके लिए जाप करेंगे। सर्वे भवंतु सुखेन की भावना के साथ दूसरे दिन सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर लोक मंगल की कामना के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे तक गुरु पाद पूजन, व्यास वंदन के साथ पंच-कुंडीय गायत्री यज्ञ, हवन होगा।

ट्रस्ट अध्यक्ष पं. पातीराम शर्मा ने बताया कि ‘गुरुदीक्षा’ के साथ अन्य संस्कार भी कराए जाएंगे। दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति, आरती होगी और उसके बाद कन्या पूजन और भोजन प्रसादी होगी। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE