BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 11:05 am
KHABAR : न्यायालय परिसर में अभिभाषक के चुनाव सम्पन्न हुए, त्रिकोणिय मुकाबले में 111 मतों से मंडलोई बने अभिभाषक संघ अध्यक्ष, पढ़े खबर  

Share On:-

खरगोन। न्यायालय परिसर में अभिभाषक के चुनाव सम्पन्न हुए। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चली चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणिय मुकाबले में प्रकाश मंडलोई अध्यक्ष चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अभिभाषको ने निर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया के चलते दिनभर अभिभाषक संघ कार्यालय के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। शाम 5.30 बजे अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।
 
निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम सोहनी और पंकज भोंसले ने बताया कि सुबह 11 से 3 बजे तक चली मतदान प्रकिया में 233 सदस्यों में से 215 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए विशाल पाराशर, बद्री नारायण जोशी ओर प्रकाश मंडलोई ने दावेदारी की थी। प्रकाश मंडलोई 111 मतों से विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष जायसवाल, राजेंद्र सिंह परमार, महेश रेवलिया ने दावेदारी की, इनके बीच त्रिकोणिय मुकाबले में संतोष जायसवाल 139 मतो से विजयी घोषित हुए। इनके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर राहुल जोशी, सचिव पद पर रविंद्र यादव और सह- सचिव पद पर ओमप्रकाश पाटीदार निर्विरोध चुने गए।  इसके अलावा सह- सचिव व कोषाध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए। 8 6 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 8 लोगों ने दावेदारी की थी, जिनमें अनिरुद्ध यादव, मनीष पंवार, राजू चौहान, चंदन सिंह चौधरी, गोविंद चौहान निर्वाचित हुए, जबकि रंजना वर्मा निर्विरोध चुनी गए। चुनाव अधिकारी सोहनी ने बताया चुनाव कार्यक्रम 1 माह 10 दिन से चल रहा था, जिसका आज चुनाव परिणाम के साथ समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE