BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 11:39 am
BIG REPORT : मूक बधिर युवक की खंभे में बांधकर पिटाई, पीड़ित ने पुलिस को इशारों में बताई घटना, आरोपी कांग्रेस नेत्री महिला के खिलाफ केस दर्ज, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र में भोपाल-देवास हाईवे पर महिला ने मूक-बधिर शख्स की खंभे से बांधकर पिटाई कर दी और उसका वीडियो बनवाया। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित मूक-बधिर थाने पहुंचा और इशारों में पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।वायरल वीडियो की पुष्टि वाइस आफ एमपी न्यूज़ नहीं करता है। जानकारी के अनुसार पीड़ित संतोष सोलंकी निवासी ग्राम अरनिया ने पुलिस को इशारों में बताया कि दौलतपुर की रहने वाली शीला बाई ने अपने साथियों की मदद से उसे भोपाल हाईवे पर खंभे से बांध दिया। इसके बाद उसकी पिटाई करते हुए वीडियो बनवाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आरोपी महिला कांग्रेसी नेत्री बताई जा रही है। वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि संतोष उसे फोन पर परेशान करता है। इसके बाद वह उसकी डंडे से पिटाई करने लगती है। महिला ने पीड़ित से उठक-बैठक लगाने और मुर्गा बनने को भी कहा। पीड़ित महिला से हाथ जोड़कर और कान पकड़कर मारपीट न करने की गुहार लगाता रहा।वायरल वीडियो सोनकच्छ पुलिस के पास भी पहुंचा था। पीड़ित ने आरोपी महिला का नाम कागज पर लिखकर पुलिस को बताया। थाना प्रभारी नीता ने बताया कि पीड़ित के थाने पहुंचने के बाद मामले की पूरी जानकारी मिली। वायरल वीडियो अप्रैल माह का बताया जा रहा है। पीड़ित के भाई मेहरबान सोलंकी की शिकायत पर मारपीट सहित एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE