BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का नया बाजार और तिसरी मंजिल पर.. <<     KHABAR : श्री राम भक्त हनुमान मंडल जावद ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु.. <<     KHABAR : डाक विभाग ने मतदाता जागरूकता अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव और जिला मजिस्ट्रेट.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     NEWS : संयम जीवन सरलता निष्कपटता का मार्ग है-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल कर्मियों का.. <<     NEWS : पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों को.. <<     BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     BIG NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 11:40 am
KHABAR : ग्रीन बेल्ट के दो वर्ष पूर्ण होने पर किया पौधारोपण, कलेक्टर ने कहा- हरियाली में एनएसएसजी का सराहनीय कार्य, एसपी बोले- शहर को हराभरा बनाने में प्रेरणादायी कदम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्रीन बेल्ट को विकसित करना इतना आसान नहीं रहा होगा, हर काम चुनौती पूर्ण होते है पर नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप ने इस चुनौती को स्वीकार कर शहर में एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। इससे यह साबित होता है कि आपको अपने शहर से लगाव है। आप अपने लोंगो की चिंता करते है। आप सब लोंगो के बारे में सोचते है।
उक्त बात कलेक्टर दिनेश जैन ने एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट गार्डन फेस 2 में पौधारोपण के अवसर पर कही।
कलेक्टर जैन ने कहा कि ये जो पेड़ पौधे लगाये जा रहे है, हरियाली विकसित हो रही है यह एक तरह से शहर के फेफड़े है। शहर में शुद्ध हवा व ऑक्सीजन आपको मिल रही है, ये पेड़ पौधे व हरियाली भरा खुला परिसर जो छोड़ रखा है ये जीवन जीने के लिए जरूरी है अन्यथा सीमेंट कांक्रीट के कार्याे के चलते आने वाले पच्चीस साल बाद शहर में पर्यावरण के लिए जगह बचा पाना मुश्किल सा लगने लगा है।
आपने कहा कि नीमच के लोंगो में काफी सकारात्मकता है। शासन प्रशासन के साथ मिलकर लोग सहयोग करते है। जनहित से जुड़े काम मे लोग अपना तन मन व धन तक लगाते है। पहले दिन से यदि कोई बात विषय आपको पता हो तो उस दिशा में काम करने में आसानी रहती है।
नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप की तारीफ करते हुवे कलेक्टर जैन ने कहा समस्या तो सभी बताते है लेकिन कोई वाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से समाधान करके दिखा रहा है यह बहुत बड़ी बात है।
बतौर मुख्यातिथि एसपी अमित तोलानी ने कहा कि नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा जो बंजर, कचरा व गन्दगी पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण का जो अभियान शुरू किया वहां आज हरियाली व पेड़ पौधों को खड़ा देख हम कल्पना भी नहीं कर पा रहे है कि पूर्व में जगह अनुपयोगी थी। ऐसी ओर भी जगह एनएसएसजी ग्रुप ने सेकेण्ड फेस के लिए चयन करी है। ऐसी कचरा या अनुपयोगी पच्चीस स्थानों को चयनित करके दो साल का लक्ष्य निर्धारित कर विकसित की जावे तो एक अनोखा उदाहरण पेश किया जा सकता है।
एसपी तोलानी ने कहा कि नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा हरियाली में किये गए काम एक अच्छी पहल है। यह हम अधिकारियों, शहरवासियों, अन्य ग्रुपों के लिये प्रेरणादायक है की वे भी ऐसे प्रकल्पों में आगे आये और अपने शहर को हराभरा बनाये।
समाजसेवी सन्तोष चौपड़ा ने कहा कि कोरोनकाल में शहर को इस ग्रुप से इतना फायदा मिला, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। ग्रुप से जुड़े हर वर्ग के सदस्यों के सामंजस्य से समस्या भी सामने आती है और उसका समाधान भी उसी प्लेटफार्म पर खोज लिया जाता है।
चौपड़ा ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र मे कदम बढ़ाते हुवे ग्रुप ने शहर हित से जुड़े कार्याे को करने के लिये ग्रीन बेल्ट की स्थापना हुई। आज दो वर्ष पूर्ण होने पर नीमच शहर में यह ग्रीन बेल्ट अपनी विशेष पहचान व स्थान बना चुका है।
ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने कहा कि शुद्ध व पवित्र आबोहवा के लिये आज फेस 2 में पौधे नहीं ऑक्सीजन प्लांट लगाया है जिसका लाभ शहर की जनता को ताह जिंदगी मिलता रहेगा। कयोंकि कोरोनकाल में ऑक्सीजन की कमी को हमने नजदीकी से देखा है।
ग्रुप एडमिन ने कहा कि ग्रीन बेल्ट की शुरूआत में विधायक दिलीपसिंह परिहार ओर अब नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के साथ समाजसेवियों, आमजन व ग्रुप सदस्यों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत में पीपल के पौधे को नमन करने के बाद बरगद के पेड़ ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद ग्रुप द्वारा ग्रीन बेल्ट फेस 2 पर एक दर्जन से अधिक पौधे रोपे गए।
इस दौरान सीएमओ एम वशिष्ठ, आईएमए अध्यक्ष डॉ अशोक जैन, डॉ अमित गोयल, डॉ दीपक सिंहल, डॉ ललित जैन, डॉ पंकज सोलंकी, प्रिंसिपल एनके डबकरा, अनिल सर्राफ, वरुण खण्डेलवाल, संजय श्रीवास्तव, दिनेश मनावत, दीपक असनानी, अशफाक अहमद, रमेश कदम, रिटायर्ड प्रिंसिपल मीना हरित, प्रो बीना चौधरी, रजिया अहमद, किरण तिवारी, मीनू लालवानी, रजिया अहमद, रचना गर्ग, शोभा शर्मा आदि महिला व पुरुष सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल व आभार दिनेश मनावत ने माना।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE