रामपुरा। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि स्वर्गीय चांदमल सोनी की धर्मपत्नी, पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष गोविंद सोनी, बद्रीलाल सोनी की माताजी एवं शंकर, पीयूष की दादीजी कांताबाई सोनी का स्वर्गवास दिनांक 3 जुलाई 2023 को हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 03 जुलाई को शाम 5 बजे निज निवास तम्बाकू बाजार रामपुरा से मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। उपरोक्त जानकारी अजयसिंह सिसोदिया और शेख इसाक ने दी।