सीहोर। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आज कुबेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा से गुरुदीक्षा लेने वालों भक्तो का सुबह से ही तांता लगा हैं। इस गुरुदीक्षा कार्यक्रम में अभी तक कुबेश्वर धाम आने वाले भक्तो की संख्या तकरीबन 1 लाख तक पहुच गई। इस अवसर पर यातायात पुलिस ने भक्तो की भारी भीड़ को देखते हुवे भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया व भीपाल से इंदौर जाने वाले भारी वाहनों का मार्ग डाइवर्ट कर दिया है भक्तो की भारी भीड़ के चलते पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की है भक्तो को दिक्कत न हो इस हेतु पूरे कुबेश्वर धाम मार्ग पर लाउडस्पीकर से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। भक्त्तों के आने की सम्भवना को देखते हुवे कुबेश्वर धाम समिति ने भोजन की निशुल्क व्यवस्था भी है।