BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 12:42 pm
BIG NEWS : अब टमाटर का साथ दिया मिर्च ने, सब्जी में कम हो गई इनकी तादात, लगने लगी इनकी कमी अधिकतम सब्जियों के रेट में आया उछाल, जाने क्यों रुला रहे जनता को ये खून के आंसू, पढ़े खबर   

Share On:-

भोपाल | सब्जियों के रेट हाई हैं... कद्दू, अरबी को छोड़ दिया जाए तो एक भी सब्जी ऐसी नहीं है जो 60 रुपए प्रति किलो के दाम से कम पर बिक रही है। रविवार को तो मिर्ची, टमाटर से आगे निकल गई। टमाटर जहां 160 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं, मिर्ची फुटकर में 200 रुपए किलो तक बिक रही है। ऐसे में धनिया भी कहां पीछे रहने वाला है। रविवार को मंडियों में धनिया का 300 रुपए किलो तक बिका।

गोभी, भिंडी, लौंकी के दामों में भी उछाल आना शुरू हो गया है। सब्जी व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि सब्जियों की आवक कम हो गई है, इसलिए रेट लगातार बढ़ रहे हैं। पुरानी फसल समाप्ति की ओर है। ऐसे में जिनके पास सब्जी हैं वे ही ऊंचे दामों में बेच रहे हैं।

धनिया के रेट 300/किलो

फुटकर बाजार में अधिकांश सब्जियां 60 रुपए किलो तक पहुंच गई हैं। धनिया ही 300 रुपए किलो तक पहुंच गया है। हाट बाजार में ही यह 30 रुपए का 100 ग्राम बिका। अदरक भी 240 रुपए किलो तक बिका।

पानी बरसा तो और रेट बढ़ेंगे

सब्जियों के थोक व्यापारी शकील कुरैशी ने बताया कि पानी बरसा तो भाव और बढ़ जाएंगे। बारिश की वजह से खेतों में पानी भर जाता है। सब्जियां खराब होने लगती हैं। किसान इन्हें तोड़ने खेतों में नहीं जाते। जो सब्जी आती हैं वह महंगी होती हैं। अभी पैदावार भी कम है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE