गुना। अखिल विश्व गायत्री परिवार गुना शक्ति पीठ पर अखंड जप सामूहिक रूप से विश्व कल्याण के लिए अखण्ड जप किया गया। गुरुपूर्णिमा गायत्री पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एव भिविन्न संस्कार जैसे गुरु दीक्षा 20 परिजनो का दीक्षा संस्कार कराया गया एव गुरुपूजन, गुरु पादुकाओं का गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर सभी परिजनों ने सामूहिक रूप से गुरु पादुकाओं का पूजन व गुरु दीक्षा के उपरांत गुरु महिमा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ के प्रमुख ट्रस्टी पी.एस चौहान जी एव व्यवस्थापक जी ओ.पी.श्रीवास्तव जी इस कार्यक्रम में पधारे समस्त परिजनों का संम्मान एव सभी का आभार व्यक्त किया गया। सभी परिजनों ने द्वारा यूनिटी पार्क गुना में 11 बृक्ष रोपण गायत्री परिवार द्वारा किया व कन्या भोज व महा प्रसादी की गई।