मंदसौर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में संत श्री भीमाशंकर जी शास्त्री के अनुयायीयों ने गुरु पुर्णिमा का महोत्सव मनाया। इस दौरान अपने गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रही।
भागवत कथा वाचक एवं प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ के परम भक्त पंडित श्री भीमाशंकर जी शास्त्री के देश में लाखों भक्त है। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में हजारो भक्तो ने अपने गुरु शास्त्री का आर्शीवाद लिया। आज उपस्थित है। कृषि मंडी में पहुंचे हजारों की संख्या में उनके भक्तों ने ख्यातनाम कथावाचक पण्डित श्री भीमाशंकर जी शास्त्री का उनके शिष्यों द्वारा अभिवादन कर चरण वंदना की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल लाईव लाइव जुड़े और कहा कि भीमाशंकर शास्त्री जी के चरणों में प्रणाम, गुरु साक्षात परमब्रह्म, परम पुज्य गुरुदेव भीमाशंकर शास्त्री जी के चरणों मे वंदन। सांवरिया सेठ के उपासक ऐसे धर्म रक्षक, जो धर्म की रक्षा के लिए धरती पर आते है। भीमाशंकर शास्त्री जी ऐसे ही धर्म संत है जो भागवत कथा के मर्मज्ञ है गो माता के रक्षक, मंदिरों का विकास, ऐसे संत जो समाज सुधाकर भ्रुण हत्या, व्यसन मुक्ति के लिए प्रेरणा देते है। अपने गुरु के प्रति समर्पित रहे।
कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, मंत्री हरदीप सिंह डंग, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नपा अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, मदनलाल राठौर, सहित कई राजनैतिक और सामाजिक लोग उपस्थित रहे।