खरगोन। जिले मे भगवानपुरा तहसील के एक गांव के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्य नहीं होते है न ही वर्षो पुरानी सड़क का निर्माण हो रहा है। यह मांग पूरी नही होने से चुनाव में वह अपने मताधिकार का उपयोग क्यों करें।
मामला ग्राम पंचायत ढाबला गांव का है, जहां के ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से पंचायत चुनाव का बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव की सड़क न बनने से वह नाराज हैं। इस रोड की हालत बेहद जर्जर है। जो राहगीरों की परेशानी का कारण है। गांव में सड़क की दुर्दशा को लेकर सभी ग्रामीण दुखी हैं। मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाला करीब एक…