BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 4:43 pm
KHABAR : सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के चुनाव सम्पन्न, पंडित शैलेष जोशी पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रविवार 2 जुलाई को सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के त्रिवार्षिक निर्वाचन सम्पन्न हुए। जिसमें निर्वाचन अधिकारी विनोद शर्मा एडवोकेट तथा ओमप्रकाश चौधरी की उपस्थिति निर्वाचन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद हेतु एकमात्र प्रस्ताव राजेन्द्र पाराशर द्वारा शैलेश जोशी के नाम का रखा गया, जिसका समर्थन सुभाष तुगनावत द्वारा किया गया। निर्धारित समयावधि में कोई अन्य नाम न आने पर निर्वाचन अधिकारीद्वय द्वारा सर्वसम्मति से पंडित शैलेष जोशी को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर अपनी कार्यकारिणी का गठन करने हेतु अधिकृत किया गया।
सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष योगेश पंत और 4 अन्य सदस्यों प्रमोद पुरोहित, मनोज शर्मा एडवोकेट, दिलीप शर्मा एडवोकेट और मुकेश सहारिया के मार्गदर्शन में समिति के चुनाव निर्विघ्न सम्पन्न हुए। 
इस अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के सभी सदस्य योगेश पंत, दीपक शर्मा एडवोकेट, मनोज शर्मा एडवोकेट, महेन्द्र त्रिवेदी, दिलीप शर्मा एडवोकेट, प्राणजीवन पारीक, श्यामसुंदर ओझा, सुभाष तुगनावत, राजेन्द्र पाराशर, मुकेश सहारिया, अरुण आर सी शर्मा, शेखर तिवारी, एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा, नीरज पंत, प्रमोद पुरोहित, ललित नागदा, भरत पाराशर, गिरीश शर्मा, नवलकिशोर शर्मा, विजय तिवारी, मनोज शर्मा, राजेश चतुर्वेदी, दीपक शर्मा महुड़िया, योगेश कवीश्वर पार्षद, डॉ अक्षय पुरोहित, पंकज पारीक, सत्यनारायण शर्मा, गौरव पाराशर, अशोक मेहता, दिनेश मनावत, अजय शर्मा, संजय व्यास, दिनेश रावल, गजेन्द्र शर्मा (कोकू), सुरेश शर्मा उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर निर्वाचित अध्यक्ष शैलेष जोशी ने उपस्थित सदस्यों का उनपर विश्वास हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी टीम भावना के साथ उनका सहयोग देते रहेंगे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन दीपक शर्मा एडवोकेट ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE