सिरोही। लायंस क्लब आबूरोड की प्रवक्ता लायन रेणु मित्तल के अनुसार दिनांक 02 जुलाई रविवार को लायंस क्लब आबूरोड के अध्यक्ष लायन हरलाल चौधरी द्वारा चंद्रावती स्थित गौशाला मे 21 किलो गुड एवं एक टोली बाजरे का चारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम लायन श्याम सुंदर मंत्री व पीडीजी लायन अनिल नाहर के सानिध्य में लायंस क्लब आबूरोड के बैनर तले सभी लायन साथियों के साथ गौ माता को खिलाया गया।
इस दौरान लॉयन हरलाल चौधरी, बालकृष्ण चांडक, ओम प्रकाश अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन डॉक्टर लायन राजकुमार राज, लॉयन अल्बर्ट जेम्स, सुभाष कुमावत, शांति भाई पटेल, प्रह्लाद चौधरी, प्रदीप कुमार मित्तल, रामनारायण सांवरिया, भगवान अग्रवाल, अनिल यादव, किशोर जांगिड़, विशाल गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, भंवरसिंह राजपुरोहित आदि सदस्य उपस्थित रहे।