नयागांव। सोमवार को गुरू पूर्णिमा पर खेड़ापति हनुमान मंदिर जावदरोड नयागांव (केशरपुरा) पर महंत श्रीलक्ष्मनगिरी महाराज एवं शिष्य महंत श्रीरामगिरी महाराज के बाराह गांव एवं आसपास इनके हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित कई प्रदेशो से इन के शिष्य व श्रद्धालुगण अपने गुरू पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। वहीं सभी लोग दोपहर से प्रारम्भ हुए भण्डारे में प्रसादी ग्रहण की गई। इस अवसर पर खेड़ापति हनुमान समिती का सहयोग सहारनीय रहा। शाम तक भण्डारा चालू रहा। भजन गायक मुकेश वैष्णव के भजनो पर श्रद्धालुओं नाचकर खूब आनंद लिया।