जावद । नगर व आस पास क्षेत्रो में गुरू पुर्णिमा का उत्सव महोत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमे योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी सेगवा रोड स्थित हनुमान मंदिर जाकर महाप्रसादी मे शामिल हुए एवं बालाजी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पुजारी संजय पूरी, श्री समर्थ हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष प्रहलाद (बाबू भाई) काबरा, मंदिर समिति सदस्य बलराम चांडक, दिलीप राठी, रूपेश जोशी, मुकेश राठी मालक, दिलीप सखलेचा, पियुष सोलीवाल सहित भक्तजन मौजूद थे।
बस स्टैंड स्थित आनंद धाम स्थित साईंनाथ मंदिर पर गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। मंदिर पूजारी अमन जोशी के मंत्रोच्चार से नारायण सोमानी ने चरण पादुका की विधिविधान से पूजा अर्चना की। विनोद बोहरा, मंगलम सोमानी, मनोज बाफना, अशोक सोनी, कुंदन राठौर, विक्रम सोनी, अंकुर बिकानेरीया सहित भक्तजनो ने भी बारी-बारी से पूजा करके पुण्य लाभ लिया।