कसरावद | सोमवार को कायाकल्प अभियान अंतर्गत नगर परिषद कसरावद के प्रमुख मार्गो सीमेंट कंक्रीट रोड का भूमि पूजन शिवाजी मार्ग, महाकाली इलेक्ट्रेनिक से इंदौर रोड, चन्द्रेश पाटीदार के मकान तक, विजय स्तम्भ चौराहे से लोहार कुआ तक, सब्जी मंडी मार्केट से पारदी मोहल्ला, पोस्ट ऑफिस से आम्रपाली स्वीटस सेंटर तक सी.सी. रोड मजबूतीकरण निर्माण कार्य करने हेतु शासन द्वारा राशि रु. 1.00 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त होकर नगर परिषद द्वारा कायकल्प अभियान का भूमि पूजन किया गया उक्त भूमि पूजन मे नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती विमल राजेंद्रसिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री राजेंद्रसिंह यादव, लोकनिर्माण सभापति शकीला रहिश कुरैशी, पार्षद डा. शिरीष जायसवाल, प्रतिनिधि श्री रहीश कुरैशी, श्री हेमंत सोनी, श्री सईद हैडली, श्री परमानंद खेड़े, श्री प्रदीप सोलंकी, श्री दीपक पाटीदार, श्री सूरज सिसौदिया, एंव लोकनिर्माण शाखा प्रभारी श्री विजय यादव, स्थापना शाखा प्रभारी श्री आरिफ खान एवं निकाय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।