सेगांव | प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशोरा नागर समाज की धर्मशाला में गुरुदेव आचार्य श्री ओमप्रकाश जी शर्मा मानपुर वाले के चरणों का वंदन कर गुरुपूर्णिमा महोउत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गुरु भक्त दिनेश गुप्ता बाबा,किशोर गुप्ता बाऊजी ने बताया कि दूर दूर से गुरुभक्त गुरु के पूजन को सेगांव आते है। प्रतिवर्ष हजारो भक्त पूजन कर प्रसादी ग्रहण करते है। गुरुदेव की महिमा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह गुरुभक्तों को गुरुदेव का चरण वंदन व आशीर्वाद वचन दिया गया।