खरगोन | कसरावद तहसील मुख्यालय से 25 किलो मीटर दूर नर्मदा तट स्थित संत सियाराम बाबा की तपोभूमि भट्याण बुजुर्ग में संत सियाराम बाबा के दर्शन के लिए सोमवार को सुबह से दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। लोगों ने कतार में चार घंटे लगने के बाद संत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया सेवकों ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक 40 से 45 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया है। बाबा के सेवकों द्वारा यह भी बताया कि दूरदराज से आने वाले शाम तक एक लाख भक्तों ने दर्शन लाभ एवं प्रसादी ग्रहण की संभावना है जिसके बाद शाम को 6 बजे चरण पूजन एवं महाआरती की जायेगी। वहीं बाबा को दान में देते हैं श्रद्धालु सो का नोट मगर बाबा रखते हैं सिर्फ 10 रु बाकी 90रु वापस कर देते हैं श्रद्धालुओं को।