BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 8:02 pm
NEWS : वैश्य एकता आज की आवश्यकता- दामोदर अग्रवाल, अंतरास्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने किया प्रांतीय अध्यक्ष का सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंतरास्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल का चित्तौड़गढ़ प्रवास हुआ। वैश्य फेडरेशन की चित्तोड़ इकाई द्वारा दामोदर अग्रवाल का अभिनन्दन समारोह केशव माधव सभागार में आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने स्वागत अभिभाषण दिया। 
सभा को सम्भोधित करते हुए दामोदर अग्रवाल ने कहा कि वैश्य एकता आज की आवश्यकता है। वैश्य जिसमे जैन, माहेश्वरी, अग्रवाल समेत कई जाति समाहित है एवं  हमेशा सामाजिक सरोकार एवं दान के कार्यो में आगे रहता है। परन्तु राजनैतिक रूप से वैश्य ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया है एवं उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है। 
सभा में जिला अध्यक्ष सुनील जागेटिया, महामंत्री नितेश सेठिया, युवा अध्यक्ष हेमंत डांगी, महिला महामंत्री लीला आगाल, प्रदेश मंत्री सुशीला लड्ढा, गोपाल मूंदरा द्वारा पगड़ी, उपरना एवं  प्रतिक चिन्ह भेट कर अभिनन्दन किया गया। वैश्य फेडरेशन के सभी सदस्यों द्वारा अग्रवाल का उपरना पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम को डॉ सुशीला लड्ढा, हेमंत डांगी, गोपाल मुंदरा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मिठू लाल जाट, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, गौरव त्यागी का भी वैश्य फेडरेशन द्वारा स्वागत किया गया। 
कार्यक्रम में भीलवाड़ा से वैश्य युवा संभाग प्रभारी देवेंद्र कुमार ढाणी, हरीश ईनाणी, बाल किशन सोमानी, विशेष कुमार गर्ग, नवीन सोनी, जय प्रकाश सिंघल, ज्ञान सागर जैन, कमल अग्रवाल, जेसी अनिल ईनाणी, रतनलाल जैन, विनोद चंडक, राजू अग्रवाल, रमेश ईनाणी, लव पोखरना, राहुल मेहता, मनोज अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, दिनेश मुंदडा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आभार लीला आगाल द्वारा दिया गया एवं कार्यक्रम का संचालन सीए नितेश सेठिया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE