BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 10:47 am
BIG NEWS : 20 वर्षीय युवक की खेत पर करंट लगने से मौत, परिजनों ने मनासा के कारगिल चौराहे पर शव रख किया चक्काजाम, बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। सोमवार को दोपहर मनासा के कवि नगर के समीप खेत पर करंट लगने से  20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। परिजनो ने बताया कि बिजली का तार टूटने की सूचना पूर्व में ही बिजली विभाग को दे दी गयी थी लेकिन बिजली विभाग के लापरवाही के चलते तारो में विद्युत प्रदाय बन्द नही किया गया, जिस कारण राहुल पिता प्रभुलाल राठौर निवासी कुकड़ेश्वर की मोके पर ही मौत हो गयी। 
बीती देर शाम 7 बजे शव को शासकीय चिकित्सालय के शव ग्रह में पीएम के लिए रखवाया गया। लेकिन आक्रोशित परिजन व राठौर समाजजनों ने मंगलवार को सुबह 9 बजे शव को मनासा के कारगिल चौराहे पर ले जाकर बीच सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, मृतक की बहन को नौकरी और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सूचना पर मनासा नायब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी, थाना प्रभारी नीलेश सोलंकी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे है। 
परिजनों ने तहसीलदार व थाना प्रभारी को बताया कि जब तक बिजली विभाग हमारी मांगे मानकर लिखित मे नहीं देता तब तक चक्काजाम जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE