BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 11:18 am
KHABAR : पीपलरावा के आमीन ने पढाई को लेकर अपना जुनून दिखाते हुए पहली ही कोशिश में की परीक्षा पास, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

देवास। जिले से लगभग 50 किलोमीटर दूर सोनकच्छ तहसील की नगर परिषद पीपलरावां में एक गरीब परिवार का बेटा जो कि बचपन से ही दोनो हाथ नही होने कें चलते विकलांग है पर उसने अपनी पढ़ाई को लेकर कभी हार नहीं मानी और हौसला रखते हुए आगे बढ़ता गया। दरअसल पीपलरावां में रहने वाला आमीन पिता इकबाल खान उम्र 30 वर्ष जब जन्मा था। तब से ही बगैर हाथ के ही दुनिया में आया था। तब इसके माता पिता पर क्या गुजरी होगी। वही परिवार जनों ने भी कई तरह की बाते की होगी। जैसे जैसे इसकी उम्र बढ़ती गई होगी तो दुनिया से अलग होने के चलते कई चीजों की कमी महसूस हुई होंगी। इन ऐसे लोगो को दुनिया दया की दृष्टि से देखती है व कई विकलांग इस विकलांगता के चलते कुछ नही कर पाते वही इसके उलट इस युवा ने कुछ बनने की बचपन से ही ठान ली थी जिसको चरितार्थ करते हुए बचपन से पढ़ाई में अपनी लगन व मेहनत दिखाई की हाथ हो या ना हो जुनून हो तो कोई भी कुछ भी कर सकता है जिसके चलते बचपन से अपने पैरो से ही सभी काम जो हाथ से होते है वह भी पैरो से करने लगा पैरो से लिखना अपना दिनचर्या का काम करना, कंप्यूटर चलाना जैसे सभी महत्वपूर्ण काम ये खुद करने लगा और अब अपनी पहली ही कोशिश में इसने पटवारी की परीक्षा अपने कोटे में जिले में प्रथम आकार पास की है व देवास जिले सहित पीपलरावा का नाम भी रोशन किया है इसके पास होने की खबर जैसे ही नगर में लगी तो उन्हें बधाई देने वालो की भीड़ लग गई युवा ने कहा की मेरे माता पिता की दुवा व कड़ी मेहनत से मेने ये मुकाम हासिल किया है। जिन लोगो को सभी सुविधाए मिल रही वे भी मेहनत करे तो सफलता जरूर हाथ लगेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE